डॉ. संध्या 'राज' मेहता ( जैन )
आदर्श राज बंगलो ,नीलकंठ टॉवर
मैकडोनाल्ड के पास ,कानकिया रोड , मीरारोड
दिनांक - ................
सेवा में,
श्रीमान संचालक महोदय ,
............................................................
( विषय -सभी कक्षाओं में हिंदी एवं माध्यमिक स्तर के सभी विषयों के अध्यापन हेतु आवेदन -पत्र )
महोदय ,
सविनय निवेदन है कि आपकी शिक्षण संस्था में कक्षा ६ठी से १० वीं में हिंदी विषय एवं ६ ठी से ८ वीं तक सभी विषयों के अध्यापन हेतु मैं आवेदन करना चाहती हूँ । शिक्षण के दौरान हिंदी विषय अतिप्रिय होने से हिंदी भाषा पर अच्छा अधिकार है ।
मैं महाराष्ट्र बोर्ड ,सी.बी.एस.इ. ,आई.सी.एस.इ.किसी भी बोर्ड के हिंदी विषय तथा ६ ठी से ८ वीं तक सभी विषय पढ़ाने की पात्रता रखती हूँ। यदि आपने अध्यापन का अवसर प्रदान किया तो मैं अपनी योग्यता,लगन और परिश्रम से विद्ध्यार्थियों को श्रेष्ठ परीक्षा-परिणाम प्रदान करने का भरसक प्रयास करूंगी।
आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है ,आप अवसर प्रदान कर अनुग्रहीत करेंगे। धन्यवाद।
मेरी सम्पूर्ण जानकारी,कार्यानुभव एवं शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्रों के साथ संलग्न है।
भवदीया-
डॉ. संध्या 'राज' मेहता
_____________________________________________________________________________________
नाम - डॉ. संध्या 'राज ' मेहता ( जैन ) [ बी. ए. (हिंदी साहित्य) , एम. ए. (अर्थशास्त्र) , एन.डी. एस. सी. ] संपर्क सूत्र - 9029208468,022 - 28113780
पति का नाम - श्री राजेंद्र एच. मेहता [ एफ.सी.ए., डीसा ]
संपर्क सूत्र - 9820457430,28110344
ऑफिस का पता - सी -62/101/से - 5, शांतिनगर ,मीरारोड
घर का पता - आदर्श राज बंगलो ,नीलकंठ टॉवर
मैकडोनाल्ड के पास ,कानकिया रोड , मीरारोड
जन्म दिनांक - 26, जून ,1965
मातृभाषा व शिक्षण माध्यम - हिंदी
अन्य भाषा ज्ञान -गुजराती ,मराठी, इंग्लिश
एच. एस. सी.-1981, उत्तीर्ण -प्रथम श्रेणी
बी. ए.(हिंदी साहित्य )-1984, उत्तीर्ण- प्रथम श्रेणी
एम. ए.(अर्थशास्त्र )- 1986, उत्तीर्ण- प्रथम श्रेणी (प्रावीण्य सूची में नवम स्थान )
एम. ए. (हिंदी साहित्य ,पूर्वार्ध )- 1987, (सम्पूर्ण तैयारी के बावजूद किसी कारणवश परीक्षा
नहीं दी।)
पी. एच. डी.- 1988-90 (म. प्र. दुग्ध संघ -उपलब्धियाँ ,लाभ- हानि एवं विकास की सम्भावनाएँ )
(विवाहोपरांत कार्यक्षेत्र उज्जैन होने से स्थगित )
डॉ.ऑफ़ नेचरोपेथी साइंस(एन.डी.एस.सी.) -1995-96 (विशेष योग्यता के साथ उत्तीर्ण)
अन्य गतिविधियाँ -
- विद्यालय में दो वर्ष (1979,1980) - एथेलेटिक्स चेम्पियन ।
- राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खेलने का गौरव प्राप्त ।
- मीरा-भायंदर महिला शतरंज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त ।
- विद्यालय ,महाविद्यालय में निबंध,भाषण,वाद -विवाद प्रतियोगिता में पुरस्कृत ।
- भायदास नाट्यगृह विलेपार्ले ,भक्तिवेदांत सभागृह मीरारोड, गोपालजी की हवेली मीरारोड में सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन।
- समाचार पत्रों , पत्रिकाओं एवं ब्लॉग में लेख, कविता इत्यादि लेखन कार्य ।
- आई.सी.आई.सी.आई.लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर परीक्षा, बी.एस. इ., एन.एस. इ.,कमोडिटीज मार्केट शेयर ब्रोकरेज परीक्षा उत्तीर्ण ।
कार्यानुभव -
- मदर इंडिया इंग्लिश स्कूल नागदा जंक्शन ,म.प्र.,शिक्षिका एवं परीक्षा मंत्री के पद पर 3 वर्ष कार्य ।
- जैन क्लासेस मीरारोड में कक्षा 8वीं ,9वीं ,10 वीं में हिंदी विषय का 3वर्ष अध्यापन कार्य ।
- संध्याज वर्कशाप मीरारोड में हिंदी ट्यूशन,हिंदी- इंग्लिश सुन्दर लेखन, फोनिक्स शिक्षण, योगा शिक्षण इत्यादि का 7 वर्ष कार्य ।
- शिखर इंटरनेशनल स्कूल मीरारोड में 2 वर्ष हिंदी विषय एवं १ वर्ष गणित विषय का अध्यापन ।
- गुरुकुल कोचिंग क्लासेस भायंदर में सी बी एस इ, आई सी एस इ के विद्यार्थियों को 1 वर्ष हिन्दी विषय का अध्यापन ।