जनता व राहुल के नाम
-डॉ. संध्या 'राज' मेहता
मीरा रोड (इ)
-डॉ. संध्या 'राज' मेहता
मीरा रोड (इ)
लहू की हर एक बूंद में जोश है,
नवीन हर उत्साह नवीन हर होश है |
प्रधान पद के कर्ता-हर्ता
नेता कई अनेक हैं,
देश दुलारा राजीव-प्यारा
राहुल केवल एक है |
"जनतंत्र से बना न्यारा
भारत प्यारा देश हमारा |"
गर यह विरल नारा
गगन गुंजित करना है,
आतंकवाद को देश से
विश्व से गर हरना है,
पुनर्निर्माण कर देश का
उज्जवल भविष्य बुनना है,
चुनिए राष्ट्र का तारणहारा
सबसे न्यारा राहुल प्यारा |
पितृ के आतंकवादी सर्प दंश को
बेटे ने ही कुचलना है,
गर नारी शक्ति राष्ट्र में
पुनः जाग्रत करना है,
इंदिराजे के लाडले पोते
राहुल को जगाना होगा |
गर धर्मनिरपेक्षता के पर्चे
पुनः बुलंद करना है,
सोनियाजी के चहेते बेटे
राहुल को आगे बढ़ाना होगा |
दादी के हत्यारों को
राहुल भूला न पाएगा,
पापा की यादों को
दिल में पुनः जगाएगा,
नवपीढी का नवनिर्माता बन
नवयुग में नव सृजन करेगा |
प्रगति पथ में बाधक
अशिक्षा,अन्याय, अत्याचार,हरेगा |
रिश्वतखोरी,बेकारी,बेईमानी,
हर बीमारी का इलाज करेगा |
देश को सही मायने में
स्वतंत्र जनतंत्र बनाएगा |
हे राहुल न्यारे,
राजीव-लोचन तारे,
भारत माता तुम्हें पुकारे,
आह्वान करते मतदाता सारे |
प्रधान पद अब तुम संभालो,
राजनीति को धर्ममय बनादो,
नवपीढ़ी में नवचेतना भरदो,
वैश्विक आर्थिक मंदी को हर दो,
राष्ट्रभक्ति भावना तन-मन में धर दो,
भारत माता को आज एक वर दो |
"समाज-उद्धारक, दीन-दलितों का सहारा
बनेगा सदा तुम्हारा राहुल दुलारा |"
ye chaplusi karane se khuchh nahi hone wala dear.
ReplyDeleteapna kam main dil lagao
Anek shubhkamnayen!
ReplyDeleteMAIN AAPKI BAATO SE ETAR EK BAAT KE LIYE RAHUL KO SAHI MANTA HUN KI RAHUL NE EK NAYE PRAKAR KI RAJNITI SHURU KI HAI JISKO AAJ N KAL SABHI FOLLOW KAR RAHE HAIN.
ReplyDeleteKASHYAP-IANDPOLITICS.BLOGSPOT.COM
हिंदी ब्लाग लेखन के लिये स्वागत और बधाई । अन्य ब्लागों को भी पढ़ें और अपनी बहुमूल्य टिप्पणियां देने का कष्ट करें
ReplyDelete