Friday, February 19, 2016

कन्या -आगमन

कन्या -आगमन 

अखिल विश्व मे नारी का सम्मान  बढ़ाने
बालाओं  के करतब से नाम कमाने।

जग को  कन्याओं की शान  दिखाने 
आई तुम   इतिहास का गौरव गान सुनाने।

मंगलमय हो पदार्पण  जग में तुम्हारा
सदा स्वस्थ-प्रसन्न रहो ,आशीष हमारा।

रोशन तुमसे घर, खिली आँगन-फूलवारी।
सुन्दर सी ,नाजुक सी,परी सी बिटिया हमारी। 
      
डॉ.संध्या 'राज' मेहता

Thursday, February 4, 2016

जयंत जन्म जयंती

जयंत जन्म जयंति
जय गुरुदेव
मुख जिनका कमल है
दृष्टि जिनकी निर्मल है
पैर जिनके पावन हैं
मूरत जिनकी मनभावन है।
ऐसे गुरुराज को शत शत वन्दन  है।

जन्मदिन सब मनाएंगे
गुरुगुण दिल से अपनाएंगे।

जैनम जयति शासनम्
ऐसे गुरु मिले जनम जनम

जन्म दिन है साता में रहियो
संघ चिंता धीमे धीमें तजियो।
मन मंदिर में सबके बसियो
अरज भरी विनती सुनियो।
मोरे गुरुवर मोरे रहियो।
                डॉ. संध्या 'राज' मेहता