Wednesday, June 29, 2011

mobail-मोबाईल

मोबाईल
 टेलीफोन,टी.वी., कम्प्यूटर का समन्वय है मोबाईल,
विज्ञान की एक अदभूत देन है मोबाईल |
जरूरत के समय एक वरदान है मोबाइल,
साथ ही सोते-जागते जी का जंजाल है मोबाईल|


घड़ी और कैमरे को दिया दुत्कार इस मोबाइल ने,
जग में किया चमत्कार इस मोबाइल ने|
 
मोबाइल युवा धडकनों की जान है,
बच्चे-बूढ़े सभी इस पर कुर्बान हैं|

चोर-उचक्कों की खूबियों से लूटता मोबाइल,
पुलिस की सहायता भी करता मोबाईल|
ताजा खबरों को देश- विदेश भेजता मोबाइल,
ताज के आतंकवादियों का खबरी भी बनता मोबाइल|






No comments:

Post a Comment