सहमे-सहमे , डरे-डरे से कई चेहरे हैं ,
पुस्तकों के हाथों देखो बने मोहरे हैं।
.
कई निडर ,कई निर्दोष बने फिरते हैं ,
परीक्षा के मौसम में सबके दिल धड़कते हैं।
दिन-दूनी , रात-चौगुनी मेहनत की तमाम है ,
नींद गई, चैन गया, खाना पीना हराम है।
क्या बताएँ यारों , कितने हम परेशान है?
देखकर हमारी हालत शिक्षक भी हैरान हैं।
"शिक्षण ही जीवन की कुंजी " नारा यह महान है,
पर उच्च शिक्षण भी कहाँ इतना आसान है।
उच्च शिक्षा की दौड़ में, दौड़ रहेहैं हम सब ,
जारी रहेगी दौड़,अव्वल न आए तब तक।
बो दिए हैं बीज ,ज्ञान, ध्यान, परिश्रम डाला है ,
चिंता रहेगी सदा ,फल कब आने वाला है।
- डॉ. संध्या 'राज' मेहता
संशोधन - 22 एप्रिल 2020

No comments:
Post a Comment