घर - घर पहुँचे यह शांति सन्देश
महावीर का यह अद्भुत देश,
यहां न फैले कोई भी विद्वेष
जन जन का मिटे हर क्लेश।
सब जीव साता में लगे रहने,
जब इंसान घर में लगे ठहरने
मदद करने वाले हाथ दिखने लगे,
गद्दारों के मुँह पर ताले लगे।
देश में एकता व अखण्डता की मिसाल
जताई सबने जलाकर ज्योत - मशाल।
करना होगा अब एक और एलान
भूखा न सोएगा कोई भी इंसान।
चाहे एक वक्त खाना खाएंगे
पर भूखे को भोजन कराएंगे।
-डॉ. संध्या राज मेहता
6/4/2020
No comments:
Post a Comment