मीरारोड के वीर सिपाही बेटे शहीद मेजर कौस्तुभ राणा को
श्रृद्धांजलि सह समर्पित
हम भारत के वीर सिपाही
शांति हमारा नारा है।
अगर कोई हमसे लड़ना चाहे
सम्मान हमें भी प्यारा है।गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर
आज हम सब प्रण करते हैं।
कैसी भी ताकत आ जाए,
दुश्मन से ना हम डरते हैं।
हम भारत के वीर सिपाही
शांति हमारा नारा है।
झूठ किसी की नहीं सुनेंगे
झूठ किसी से नहीं कहेंगे।
गाली का जवाब ,
गोली से हम देंगे।
हम भारत के वीर सिपाही
शांति हमारा नारा है।
देश के दुश्मन आतंक फैलाकर
आज जब भी तंग करते हैं,
सीना ताने वीर सिपाही
सदा उनसे जंग लड़ते हैं।
हम भारत के वीर सिपाही
शांति हमारा नारा है।
हमलावर ,खौफनाक आतंकवादी
जब गोलियों की बौछार करते हैं।
घायल सीना, शरीर छलनी, फिर भी
कौस्तुभ राणा से वीर कब थमते हैं।
हम भारत के वीर सिपाही
शांति हमारा नारा है।
अमर रहे हर वीर सिपाही
जो मातृभूमि पर तन मन वारे,
मात पिता की आंखों के तारे
याद रखेंगे भारतवासी सारे।
हम भारत के वीर सिपाही
शांति हमारा नारा है।
डॉ.संध्या 'राज' मेहता
2019
No comments:
Post a Comment