घर - घर पहुँचे यह शांति सन्देश
महावीर का यह अद्भुत देश,
यहां न फैले कोई भी विद्वेष
जन जन का मिटे हर क्लेश।
सब जीव साता में लगे रहने,
जब इंसान घर में लगे ठहरने ।
मदद करने वाले हाथ दिखने लगे,
गद्दारों के मुँह पर ताले लगे।
2020 का बनेगा यह अद्भूत साल ,
नए युग का आरम्भ है यह बवाल।
देश में एकता व अखण्डता की मिसाल,
जताई सबने,, जलाकर ज्योत - मशाल।
करना होगा अब एक और एलान,
भूखा न सोएगा कोई भी इंसान।
चाहे एक वक्त खाना खाएंगे,
पर भूखे को भोजन कराएंगे।
-डॉ. संध्या राज मेहता
No comments:
Post a Comment